सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएन मेडिकल कॉलेज, भोपाल में 14 सितम्बर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से एक दिवसीय “मेडिसिन अपडेट कॉन्फ्रेंस 2025” आयोजित होगी। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थियों को नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और मिशन 2047 की दिशा में तैयार करना है, जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा।
आयोजन सचिव नर्मदा पटेल ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश से प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ फैकल्टी आमंत्रित हैं। सम्मेलन में 50 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत होंगे, जो कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, इन्फेक्शियस डिज़ीज़, एंडोक्रिनोलॉजी और पब्लिक हेल्थ जैसे विषयों को कवर करेंगे।
इंटरैक्टिव सेशन्स, केस डिस्कशन और क्विज़ से प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें चिकित्सा क्षेत्र के नवीन रुझानों और भविष्य की दिशा की गहरी समझ प्राप्त होगी। यह पहल केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाले डॉक्टरों को सामाजिक स्वास्थ्य, अनुसंधान और नीति निर्माण में नेतृत्व के लिए प्रेरित करेगी।
#एलएनएमेडिकलकॉलेज #आधुनिकचिकित्सा #स्वास्थ्य #चिकित्सकसमिति #विशेषचर्चा