सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  इंडियन ब्यूटी इंडस्ट्री में कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स को मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से ‘कोरियन ग्लास ट्रीटमेंट’ नामक वर्कशॉप का आयोजन आदित्य रेजिडेंसी भोपाल में हुआ।

इस वर्कशॉप में 150 से अधिक सैलून मालिकों, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट्स ने भाग लिया और इसे अत्यधिक लाभकारी बताया कि कैसे इस तरह की वर्कशॉप्स अपकमिंग ट्रेंड्स के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस आयोजन में कोरियन ब्यूटी इंडस्ट्री के 100% ओरिजिनल प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी गई और यह समझाया गया कि किस प्रकार सैलून ऑनर्स इन प्रोडक्ट्स का उपयोग से अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स को अधिक प्रभावी बना सकते हैं और अपने बिजनेस  को को 2 से 3 गुना तक उपस्केल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में कई प्रमुख विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए, जिनमें भोपाल के प्रसिद्ध एंटरप्रेन्योर रितेश रंगारे, कोरियन ब्यूटी एक्सपर्ट प्रार्थना चौधरी, दिल्ली के के-ब्यूटी विशेषज्ञ राज वर्मा, राजेश झा और अवध बिहारी जैसे अनुभवी पेशेवर शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने सैलून मालिकों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स और तकनीकों के बारे में गहराई से जानकारी दी और उनसे जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की।

इस वर्कशॉप के दौरान यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में बाजार में नकली कोरियन प्रोडक्ट्स की कैसे बाढ़ आई हुई है, जिससे न केवल ग्राहकों का विश्वास टूटता है, बल्कि सैलून की ब्रांड वैल्यू भी प्रभावित होती है। इसे लेकर सैलून मालिकों को जागरूक किया गया कि वे केवल ओरिजिनल प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करें।   रितेश रंगारे और उनकी टीम ने इससे पहले भारत के कई अन्य शहरों में भी ऐसी वर्कशॉप्स सफलतापूर्वक आयोजित की हैं, जिससे ब्यूटी इंडस्ट्री में एक नई दिशा मिली है।

यह आयोजन न केवल कोरियन ब्यूटी इंडस्ट्री को समझने में मददगार साबित हुआ, बल्कि भोपाल की ब्यूटी इंडस्ट्री को भी एक नई दिशा प्रदान करने में सफल रहा।

#कोरियनग्लासट्रीटमेंट, #ब्यूटीवर्कशॉप, #सैलूनप्रोफेशनल्स, #हेयरकेयर, #स्किनकेयर, #ब्यूटीइंडस्ट्री, #ट्रेनिंगवर्कशॉप