सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब पैरेंटहुड की इस नई और खूबसूरत जर्नी की शुरुआत कर चुके हैं। 15 जुलाई की रात कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया और अब वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपनी नन्ही परी के साथ घर लौट आई हैं।
तीन दिन तक अस्पताल में रहने के बाद शुक्रवार सुबह सिद्धार्थ ने पत्नी कियारा और नवजात बेटी को डिस्चार्ज करवाकर घर लेकर आए। दोनों को मुंबई के एक नामी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी की भारी भीड़ मौजूद थी।
सिद्धार्थ ने पहले ही मीडिया से अपील की थी कि वे उनकी बेटी की तस्वीरें न लें, और इस रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए मीडिया ने गोपनीयता बनाए रखी। कपल ने बेटी को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए खास इंतजाम किए थे। कियारा को अस्पताल से निकलते वक्त गाड़ी में सावधानीपूर्वक बैठाया गया और बच्ची को पूरी तरह कवर करके घर ले जाया गया।
सिद्धार्थ ने बेटी के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, “हमारी जिंदगी में एक नई रौशनी आई है। हमारी बेटी के आने से हम धन्य महसूस कर रहे हैं।” इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड के तमाम सितारों और फैंस ने उन्हें बधाइयां दीं।
अब फैंस बेसब्री से इस स्टार किड की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि कपल ने फिलहाल बेटी की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी है।
#कियारा_आडवाणी #सिद्धार्थ_मल्होत्रा #बॉलीवुड_बेबी #सेलिब्रिटी_न्यूज #बॉलीवुड_पेरेंट्स #स्टार_किड