आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : किआ सोनेट फेसलिफ्ट की बुकिंग आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। किआ मोटर्स इंडिया ने अपनी इस पॉपुलर सब-4 मीटर SUV को 14 दिसंबर को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अनवील किया था।
कस्टमर्स ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही कस्टमर्स जल्द डिलीवरी पाने के लिए K-कोड के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन यह सुविधा केवल कल (20 दिसंबर) रात 12 बजे से पहले तक ही मिलेगी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कार की कीमत नए साल की शुरुआत में रिवील की जाएंगी। वहीं इसकी डिलीवरी मिज जनवरी तक शुरू की जाएगी। कंपनी का कहना है कि अनंतपुर प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है और इसका वेटिंग पीरियड एक महीने से ऊपर नहीं जाएगा।
360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस है कार
कंपनी इस कार को अगले साल 9 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी। किआ ने नई सोनेट के डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं। इसमें न्यू डिजाइन ग्रिल अपडेटेड LED DRL’s, कनेक्टेड LED टेललैंप और नए अलॉय व्हील शामिल हैं।
वहीं, इंटीरियर केबिन अपडेट में नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और वेंटीलेटेड सीट और नई सीट अपहोल्स्ट्री शामिल है। नई सोनेट अब 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस टेक्नीक (ADAS) जैसे 25 सेफ्टी फीचर्स से लैस है।
किआ सोनेट फेसलिफ्ट : एक्सटीरियर डिजाइन
कंपनी ने नई सोनेट को पहले से ज्यादा शार्प और स्टाइलिश बनाने की कोशिश की है। इसके फ्रंट में कंपनी की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दी गई है। दोनों कॉर्नर पर सेबर टूथ स्टाइल वाले अग्रेसिव LED हेडलैंप मिलते हैं, जो महिंद्रा की XUV700 की तरह नजर आते हैं। ग्रिल के नीचे फ्रंट बंपर पर पतले LED फॉग लैंप की हाउसिंग मिलती है।
साइड में 16 इंच के स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील, फुली कवर्ड बॉडी क्लेडिंग, बॉडी कलर डोर हैंडल, रूफ रेल्स और एक इलेक्ट्रिक सनरूफ नजर आता हैं। रियर में कनेक्टेड टेललैंप दिए गए हैं, जो सेल्टोस की तरह दिखते हैं। इसके अलावा रियर स्पॉइलर और डार्क मैटेलिक एक्सेंट के साथ स्पोर्टी एयरोडायनामिक रियर स्किड प्लेट मिलती है।
किआ सोनेट फेसलिफ्ट : इंटीरियर अपडेट्स
ऑल-न्यू सेल्टोस के केबिन काफी अपग्रेड देखा गया है। डैशबोर्ड पर नया 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स हैं जो नई सेल्टोस के यूजर इंटरफेस से मिलते-जुलते हैं। केबिन को अब ब्राउन कलर के इंसर्ट के साथ ब्लैक आउट थीम मिलती है।
इसके अलावा, 70+ कनेक्टेड कार फीचर के साथ इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 4 तरह से पावर्ड एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा और एक वॉइस ऑपरेटेड सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।