आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : किआ इंडिया ने आज यानी 14 दिसंबर को अपनी पॉपुलर SUV सोनेट का फेसलिफ्ट भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अनवील कर दिया है। नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट ​​​​​​ की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। कस्टमर्स ऑनलाइन या पास के डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करा सकेंगे।

सोनेट फेसलिफ्ट में नए बूमरैंग हेडलैंप क्लस्टर के साथ एल सेव पैटर्न में डीआरएल मिलेंगे। इसे 2024 में भारतीय बाजार में इसे लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने 1 दिसंबर को कार का पहला टीजर जारी किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई टीजर आ चुके हैं, जो कार के फ्रंट और रियर के डिजाइन को दिखाते हैं। कंपनी ने ये भी बताया है कि नई सोनेट को ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

साउथ कोरियन ऑटोमेकर कंपनी ने सब-4 मीटर SUV किआ सोनेट को 2020 में लॉन्च किया गया था, इसके बाद कार को पहली बार बड़ा अपडेट देने जा रही है। इसमें मिड-साइज SUV किआ सेल्टोस से मिलते-जुलते काफी डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

किआ सोनेट फेसलिफ्ट : प्राइस और राइवल्स

वर्तमान में सोनेट की कीमत 7.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। नए अपडेट्स के बाद किआ सोनेट फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। नई किआ सोनेट का मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा XUV300, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से होगा।

किआ सोनेट फेसलिफ्ट : एक्सटीरियर डिजाइन

किआ सोनेट का फेसलिफ्ट मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। नई सोनेट में इंसर्ट के साथ न्यू डिजाइन ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप्स और नए ड्रॉप-डाउन LED DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा नया एयर डैम और न्यू डिजाइन बंपर भी दिया गया है।

हालांकि नई सोनेट के फ्रंट से फॉग लैंप्स हटा दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें न्यू डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं रियर में सेल्टोस जैसे नए कनेक्टेड LED टेललैंप्स और नया बंपर दिया गया है।

किआ सोनेट फेसलिफ्ट : इंटीरियर अपडेट

इंटीरियर में नई सोनेट के डैशबोर्ड डिजाइन में ज्यादा बदलाव शायद ही देखने को मिलें। केबिन में सेंटर पर फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, साथ ही इसमें AC के कंट्रोल्स पर भी कई हल्के-फुल्के बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा वेन्यू और कैरेंस जैसी कंपनियों से उधार लिया गया एक अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा। कार में नए अपहोल्स्ट्री और ट्रिम ऑप्शन भी देख सकते हैं।