सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुगम उपलब्धता हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, जिला भोपाल व्दारा नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गये।
मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर नमूना लेने की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में करोंद चौराहा स्थित दीनदयाल रसोई से आलू मटर की सब्जी, गेंहू आटे की रोटी एंव पका चावल, डी. के. राजोरिया रेस्टोरेंट जे. के. रोड से तुअरदाल, मूंगदाल, चनादाल, सोयाबीन तेल, आई.आई.एस.ई.आर. केम्पस भौंरी स्थित मैस 5 के संचालनकर्ता फर्म आई.एस. औबेरोय से बेसन, मसूरदाल, चनादाल, तुअरदाल के नमूने निरीक्षण दौरान लिये गये। उक्त नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजा गया।

#भारत #ताज़ाखबर #आजकीखबर #राज्यसमाचार #स्वास्थ्यसमाचार #नईअपडेट #जनहित