सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, प्रतिभालय कला अकादमी में कर्नाटक संगीत के बेसिक्स और नृत्य के लिए संगीत, पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसका संचालन कर्नाटक गायिका कलामंडल राजश्री. के.आर ने किया।
कार्यशाला में संस्था कलाकारों को कर्नाटक संगीत के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
कार्यशाला की शुरुआत डॉ. मंजू मणि हतवलने, प्राचार्य और निदेशक प्रतिभालय आर्ट्स अकादमी एवं विशाल हतवलने, सह-निदेशक प्रतिभालय आर्ट्स अकादमी ने राजश्री का स्वागत से की ।
गायिका राजश्री ने सबसे पहले प्रतिभागियों को भारतीय संगीत के दो स्तंभों, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत से परिचित कराया और संगीत के दो रूपों के बीच अंतर समझाया। फिर उन्होंने प्रतिभागियों को रागों के विषय में अवगत कराया।
दूसरे दिन, गायिका राजश्री ने बताया कि भरतनाट्यम में कर्नाटक संगीत का उपयोग कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा, ”राग भावनाओं को भी दर्शाते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागियों को पदम और जावली के बीच अंतर समझाया। राजश्री ने भरतनाट्यम करते समय इस्तेमाल किए जाने वाले वाद्ययंत्रों के बारे में भी बताया। कार्यशाला का समापन प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ।