सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: जापानी टू-व्हीलर मेकर कंपनी कावासाकी ने नए साल 2024 की शुरुआत निंजा ZX-6R लॉन्च करके की है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹11.9 लाख रखी गई है। इस सुपरस्पोर्ट बाइक को कंपनी ने दिसंबर 2023 में इंडिया बाइक वीक में शोकेस किया था।
न्यू कावासाकी निंजा ZX-6R में 636cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 13,000 rpm पर 128bhp की पावर और 10,800 rpm पर 69 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स, एक क्विकशिफ्टर और एक स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ ट्यून किया गया है।
कावासाकी निंजा ZX-6R: डिजाइन
न्यू कावासाकी निंजा ZX-6R सुपरस्पोर्ट बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग्स मिलते हैं। बाइक में मस्कुलर टैंक, फ्लश-फिटेड इंडिकेटर्स, अपराइट विंडस्क्रीन, राइडर- ओनली सीट, एक अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम और स्प्लिट हेडलैंप कॉन्फ़िगरेशन के साथ LED लाइटिंग कंपोनेंट्स दिए गए हैं।