आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए तीन इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ओपन हो रहे हैं। इसमें से JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड आज ओपन हो गए हैं। वहीं, वैलेंट (Valiant) लेबोरेटरीज लिमिटेड का IPO 27 सितंबर को ओपन होगा। आइए इन तीनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹2,800 करोड़ जुटाना चाहती है। यह 100% फ्रेश इश्यू होगा, जिसके लिए कंपनी 235,294,118 शेयर इश्यू करेगी। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए आज से 27 सितंबर तक अप्लाय कर सकते हैं। 6 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹113-₹119 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 126 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹119 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,994 इन्वेस्ट करने होंगे।

मैक्सिमम 1638 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1638 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,94,922 खर्च करने होंगे।

ग्रुप की तीसरी कंपनी मार्केट में लिस्ट होगी

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, JSW ग्रुप की तीसरी कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। ग्रुप की अन्य लिस्टेड कंपनियों में JSW एनर्जी और JSW स्टील शामिल हैं।

अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड

अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹640 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹400 करोड़ के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि ₹240 करोड़ के शेयर कंपनी के मौजूदा शेयर होल्डर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए आज से 27 सितंबर तक अप्लाय कर सकते हैं। 9 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड का प्राइस बैंड ₹280-₹300

अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹280-₹300 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹300 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹15,000 इन्वेस्ट करने होंगे।

जबकि रिटेल इन्वेंटर्स इस इश्यू में मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए अप्लॉय कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,95,000 खर्च करने होंगे।

वैलेंट लेबोरेटरीज लिमिटेड

वैलेंट लेबोरेटरीज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹152.46 करोड़ जुटाना चाहती है। यह 100% फ्रेश इश्यू होगा, जिसके लिए कंपनी 10,890,000 शेयर इश्यू करेगी। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अप्लाय कर सकते हैं। 9 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।