सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: JNK इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज मंगलवार (23 अप्रैल 2024) से ओपन हो गया है। कंपनी ऑयल रिफाइनरीज और पेट्रोकेमिकल प्लांट्स जैसी प्रोसेस इंडस्ट्री के लिए हीटिंग इक्विपमेंट बनाती है। इस पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी टोटल 1,60,15,988 शेयर्स बेचकर ₹649.47 करोड़ जुटाना चाहती है।

JNK इंडिया के IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स 25 अप्रैल 2024 तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹395-₹415 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 26 अप्रैल 2024 को होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर 30 अप्रैल को शेयर्स की लिस्टिंग होगी।

अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।

रिटेल इनवेस्टर्स मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 36 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹415 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,940 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 468 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹194,220 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

JNK इंडिया का IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का कॉम्बिनेशन

JNK इंडिया का यह IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 300 करोड़ रुपए की वैल्यू के 0.76 करोड़ शेयर्स बेचेगी।

वहीं कंपनी के एक्जिस्टिंग शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स OFS के जरिए अपने 349.47 करोड़ रुपए की वैल्यू के 0.84 करोड़ शेयर्स बेचेंगे। इश्यू के बाद कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन के ₹2,300 करोड़ होने का अनुमान है।

इश्यू के पहले प्रमोटर्स की कंपनी में 94.56% हिस्सेदारी

कंपनी के प्रमोटर्स में दीपक कचरूलाल भरूका, गौतम रामपेल्ली, अरविंद कामत, मिलिंद जोशी, JNK हीटर्स को. लिमिटेड और मैस्कॉट कैपिटल एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल है। इश्यू के पहले प्रमोटर्स की कंपनी में 94.56% हिस्सेदारी है।