सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जी और सोनी के बीच जल्द मध्यस्थता हो सकती है। इसके लिए कल यानी मंगलवार (31 जनवरी) को सिंगापुर में इमरजेंसी मीटिंग होगी। दोनों कंपनियों के बीच यह मध्यस्थता सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में होगी। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में इमरजेंसी इंटरिम रिलीफ के लिए आवेदन मंजूर कर लिया गया है। इसके लिए एक दिन के अंदर आर्बिट्रेटर (मध्यस्थता कराने वाला अधिकारी) की नियुक्ति भी हो जाएगी।
सोनी ने आर्बिट्रेशन के लिए आवेदन दिया था
सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर एशिया की पहली आर्बिट्रेशन संस्था है। यहां साल 2010 से अब तक 130 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। सोनी ने जी पर शर्तों के कथित उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मध्यस्थता कार्यवाही शुरू की थी। इसके जवाब में जी ने कल्वर मैक्स और BEPL के दावों का मुकाबला करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
22 जनवरी को जी के साथ सोनी ने कैंसिल किया था मर्जर
जी के साथ सोनी ने 22 जनवरी को मर्जर कैंसिल कर दिया था। दिसंबर 2021 में इन दोनों कंपनियों ने इसके लिए एग्रीमेंट साइन किया था। अगर ये मर्जर हो जाता है तो जी+सोनी 24% से ज्यादा की व्यूअरशिप के साथ देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बनता।
सोनी ने मर्जर खत्म करने के लिए जी को डील कैंसिल करने का लेटर भेजा, जिसमें शर्तों के कथित उल्लंघन का आरोप लगाते हुए ₹748 करोड़ टर्मिनेशन फीस की मांग की थी। हालांकि, जी ने विलय समझौते के उल्लंघन के सोनी के आरोपों से इनकार किया है और पेनल्टी को कानूनी रूप से अनुचित बताया है।
जी के शेयर में 6% से ज्यादा का उछाल
इस खबर के बाद जी के शेयरों में 6% से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। सोनी की ओर से मर्जर डील कैंसिल करने के बाद कंपनी के शेयर करीब 30% तक गिर गए थे।
इधर NCLT में मर्जर को लागू करने की मांग
इधर, जी के शेयरहोल्डर ‘मैड-मेन-फिल्मस’ की ओर से नेशनल कंपनी लॉ ट्रीब्यूनल (NCLT) में मर्जर को लागू करने के लिए अपील दायर की गई है। इसे NCLT ने मंजूर कर लिया है और सोनी को मामले में अपना पक्ष रखने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। इस मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी। सोनी के खिलाफ क्रिमिनल केस कर सकते हैं सुभाष चंद्रा: जी में अपनी हिस्सेदारी 4% से बढ़ाकर 26% करना चाहती है प्रमोटर फैमिली जी के मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा गोयनका ने कहा है कि वे सोनी के खिलाफ क्रिमिनल केस करने पर विचार कर रहे हैं। यह बात सुभाष चंद्रा ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कही है। सुभाष चंद्रा ने अपनी कंपनी द्वारा पुनित गोयनका को CEO पद से हटाने की पेशकश के बावजूद 10 बिलियन डॉलर की डील कैंसिल करने के पीछे सोनी की मंशा पर सवाल भी उठाया है।