सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल : जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के साथ सोनी ग्रुप ने मर्जर कैंसिल कर दिया है। 2021 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड) ने जी के साथ मर्जर डील साइन की थी। सोनी ग्रुप ने मर्जर प्रोसेस खत्म करने के लिए टर्मिनेशन लेटर भेजा है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जी एंटरटेनमेंट ने बताया कि कल्वर मैक्स और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एग्रीमेंट को टर्मिनेट कर दिया और ZEEL से शर्तों के कथित उल्लंघन के कारण 90 मिलियन डालर यानी करीब 748 करोड़ रुपए की टर्मिनेशन फीस मांगी हैं।

फाइलिंग में ZEEL ने सोनी के दावों को खारिज करते हुए ये भी बताया कि उसने लेटर के रिसीव होने के बाद बोर्ड मीटिंग की है। कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सभी उपलब्ध विकल्पों का मूल्यांकन कर रहा है। ZEEL ने कहा कि वह सोनी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।