आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 18 दिसंबर को सोना 61,872 रुपए पर था, जो अब यानी 23 दिसंबर को 62,844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 972 रुपए की तेजी रही है।

चांदी की कीमत में हजार रुपए से ज्यादा की बढ़त

IBJA की वेबसाइट के अनुसार, इस हफ्ते चांदी में हजार रुपए से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 73,674 रुपए पर थी, जो अब 74,918 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,330 रुपए बढ़ी है।

67 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले साल यानी 2024 में भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते अगले एक साल में ये सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोना खरीदने से पहले 4 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।