आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर-1 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनुराग यादव ने कहा कि जो बात कैलाश विजयवर्गीय ने कहते आ रहे हैं, वो बात अगर आम आदमी पार्टी ने कही होती तो हमारे नेता गिरफ्तार हो जाते। ईडी और सीबीआई की रेड उन पर पड़ती। वो खुलेआम जनता से मोलभाव कर रहे हैं। क्या लोगों के वोट खरीद रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अगर 4 से 5 साल जनता के बीच में रहते तो आज उन्हें कथा नहीं करानी पड़ती।

विजयवर्गीय ने कहा था कि- जिस पोलिंग बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, उस बूथ अध्यक्ष को 51 हजार का इनाम दूंगा। वहीं शुक्ला 10 अक्टूबर से मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की कथा कराने जा रहे हैं।

इंदौर में रोड शो कर सकते हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के इंदौर आने का मैसेज हमें सेंट्रल टीम के माध्यम से मिला है। केजलीवाल यहां भी आएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान भी रहेंगे। इंदौर-1 में ब्राह्मण के अलावा यादव वोटर्स भी हैं, पार्टी ने इसी जातिगत समीकरण को बैठाने की कोशिश की है।

वैश्य, ब्राह्मण के बीच यादव वोटबैंक पर नजर

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इंदौर-1 में करीब 30-40 हजार यादव समाज का वोट है। बीजेपी ने जहां कैलाश विजयवर्गीय के रूप में वैश्य को टिकट दिया है तो कांग्रेस की तरफ से संजय शुक्ला ब्राह्मण चेहरा माना जा रहा है, अभी उनके टिकट की घोषणा नहीं हुई है लेकिन तय माना जा रहा है।