सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय डाक विभाग द्वारा इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के तत्वावधान में दिनांक 08 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में किया जा रहा है।
डाक प्रदर्शनी का आरंभ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्यप्रदेश डाक परिमण्डल श्री विनीत माथुर एवं निदेशक मानव संग्रहालय प्रो. अभिताभ पाण्डे द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2025 को अपरान्ह 1200 बजें किया जावेगा। इस प्रदर्शनी में भोपाल शहर के 14 फिलाटेलिस्ट द्वारा भाग लिया जा रहा है, जिसमें जनजाति एवं संस्कृति विषय से संबंधित डाक टिकट प्रदर्शित किये जावेगें।
#इंदिरा_गांधी_संग्रहालय #डाक_प्रदर्शनी #फिलेटली #भारतीय_डाक #सांस्कृतिक_कार्यक्रम