बिलासपुर । 54वां सिनीयर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप का आयोजन जबलपुर, मध्यप्रदेश में दिनांक 26 से 30 दिसंबर’ 2021 तक किया गया था । इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल किया । भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के दो खिलाड़ी अक्षय गनपुले एवं अभिनंदन पाटिलतथा दो कोच विकास कुमार एवं जी.वेणुबाबू शामिल थे ।
54वां सिनीयर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप में विजेता भारतीय रेलवे खो-खो टीम का चयन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्थित सेक्रसा ग्राउंड में दिनांक 01 से 25 दिसंबर’ 2021 तक किया गया था एवं इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भारतीय रेलवे की खो-खो टीम यही से जबलपुर रवाना हुई थी । भारतीय रेलवे की खो-खो टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाडिय़ों एवं कोच को उनके शानदार प्रदर्शन एवं जीत पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों व साथी खिलाडिय़ों/ कर्मचारियों ने बधाई दी है ।