बिलासपुर । ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,व किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष वादिर खान के नेतृत्व में रतनपुर तहसीलदार को काम बंद कराने व मामले की जांच करने ज्ञापन सौंपा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी रतनपुर के कब्जे की भूमि खसरा नंबर 3600 /2,3600/1 बटे रकबा , 40 हेक्टेयर प,ह,नं व तहसील रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलपूर्वक कब्जा किया जा रहा है।
कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा अपने ज्ञापन में बताया गया है कि खसरा नंबर 3600 /2,3600/1रकबा क 40 हेक्टेयर भूमि जो रतनपुर महामाया चौक होटल मिटाउन के पास स्थित है. जिसमें अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अनाधिकृत रूप से बलपूर्वक बेजा कब्जा का कार्य किया जा रहा है। उक्त भूमि में कांग्रेस कमेटी रतनपुर का लगभग 30 वर्षों से कब्जा चला आ रहा है जिस पर भवन निर्माण के संदर्भ ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के द्वारा वर्ष सन 2020 में अपने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से सहमति लेकर नायब तहसीलदार रतनपुर को ज्ञापन दिया गया था जिस पर तहसीलदार रतनपुर के द्वारा मौका पटवारी से उक्त भूमि की जांच कराई गई थी
जिस पर मौका पटवारी द्वारा यह बताया गया कि उक्त भूमि शासकीय आबादी व रेड क्रॉस की है। जिसके पश्चात कांग्रेस कमेटी के रतनपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन को उक्त भूमि में कांग्रेस भवन के निर्माण के संदर्भ में सूचना दी गई थी तथा उक्त प्रक्रिया लंबित अवस्था में है किंतु जानकारी अनुसार उक्त संदर्भ भूमि को दिनांक 17.11. 2021 को सीमांकन पंचनामा तैयार कर यह बताया गया कि आवधिक भूमि का सीमांकन मौके पर आवेदन रमेश शर्मा को बताया गया जबकि उक्त भूमि में किसी अन्य व्यक्ति कब्जा नहीं होना मौका पटवारी द्वारा बताया गया थाज्उक्त भूमि में अब कब्जा कर निर्माण कार्य चला रहा है जिस पर अनाधिकृत रूप से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है
जो कि न्याय संगत नहीं है जिस पर बिना किसी अधिकार के अवैधानिक ढंग से खुदाई का कार्य किया जा रहा है जिस पर तत्कालिक रूप में रोक लगाना आवश्यक है अन्यथा रतनपुर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा आगामी समय में आंदोलन किया जा सकता है। इस दौरान आशीष शर्मा (एल्डरमेन)जिला महामंत्री कांग्रेस बिलासपुर, रमेश मरावी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रतनपुर, रामगोपाल कहरा पार्षद वार्ड क्रमांक9 रतनपुर, आनंद जायसवाल,मदन कहरा,विनय कश्यप,किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष वादिर खान, जितेंद्र चंदेल,शिवापाण्डे, लंबोदर, संजय कौशल पार्षद नगरपालिका रतनपुर, इलियास कुरैसी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।।