सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : "योग आत्मा की स्वयं से, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।" इस प्रेरणादायक संदेश को आत्मसात करते हुए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भोपाल ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैश्विक योग उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह कार्यक्रम मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल के स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र का संचालन प्रमाणित योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन सहित विभिन्न योगासन तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी सहायक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित यह सहभागिता "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की भावना को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती है तथा समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामूहिक कल्याण के संदेश को प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आईआईआईट #12व #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #करत