सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जून 2026 टर्म-एंड-एग्जामिनेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 जून 2026 से प्रारम्भ होने जा रही है। यह परीक्षाएँ पेन एंड पेपर मोड और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड दोनों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा फॉर्म भरने, प्रोजेक्ट जमा करने और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन लिंक पहले ही जारी किया जा चुका है। पात्र विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जून 2026 परीक्षा भोपाल क्षेत्रीय केन्द्र के अंतर्गत 16 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रोग्रामों के तहत सम्मिलित होंगे। उज्जैन, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), इंदौर, भोपाल केंद्रीय कारागार जैसे केन्द्र भी बनाए गए हैं, ताकि बंदी विद्यार्थी भी अपनी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकें। भोपाल में मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय और कैरियर कॉलेज तथा इंदौर में तीन परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्वालियर, मंदसौर, उज्जैन, झाबुआ, शिवपुरी, महू, खंडवा और नर्मदापुरम में भी परीक्षाएँ आयोजित की जाएंगी। परीक्षा फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं: 10 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक बिना विलंब शुल्क के, और 11 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक ₹1100/- विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा किया जा सकता है। विद्यार्थी फॉर्म समर्थ पोर्टल पर अपने खाते में लॉगिन करके भरेंगे। जिन्होंने अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, वे नवीन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करें। किसी भी कठिनाई के लिए examsupport_rcbhopal@ignou.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। अपर निदेशक अंशुमान उपाध्याय ने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे फॉर्म भरते समय परीक्षा मोड, कोर्स और परीक्षा केन्द्र का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि जमा होने के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा। प्रैक्टिकल/लैब और प्रोग्राम के विद्यार्थियों को परीक्षा समय-सारणी अलग से सूचित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म भरने से पहले दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम और कोर्स की वैधता अवश्य जांच लें।

#IGNOU #जूनपरीक्षा2026 #IGNOUआवेदन #ऑनलाइनआवेदन #खुलेविश्वविद्यालय #छात्रपंजीकरण #हॉलटिकट #शैक्षणिक्सत्र