सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान में “नेशनल सेमिनार ऑन एक्यूपंक्चर” का आयोजन किया गया था । यह राष्ट्रीय संगोष्ठी एलएनसीटीयू ऑडिटोरियम, कोलार रोड, भोपाल में हुवा । इस संगोष्ठी का उद्देश्य एलएनसीटीयू में एक्यूपंक्चर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा यह कोर्स चालु हुवा है इसे मुख्य रुप मे बढ़ावा देना है। मुख्य संरक्षक के रूप में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनुपम चौकसे , कुलपति एन. के. थापक एवं रजिस्ट्रार ए. के. सोनी सम्मिलित हुए थे। आयोजन अध्यक्ष राजकिशोर चौरसिया थे।
प्रमुख वक्ता:
प्रोफेसर पी. बी. लोहिया , (मुंबई ), एम. कुमार (लखनऊ), सुशांत साहू (झारखंड), मृणाल धर्मिक (भोपाल)आयोजन सचिव अखलेश कुमार सिंघई, नलिनी मिश्रा, सपन जैन, विशाल शिवहरे व हरेंद्र सिंह भदौरिया थे। संगोष्ठी ने देशभर के मेडिकल, आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर एक्यूपंक्चर चिकित्सा के आधुनिक स्वरूप को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।

#एलएनसीटीविश्वविद्यालय #एक्यूपंक्चरसेमिनार #राष्ट्रीयसेमिनार #चिकित्सासम्मेलन