सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ओआरएस जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में एलएन मेडिकल कॉलेज एवं जेके अस्पताल के बाल रोग विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “रोल प्ले” के माध्यम से ओआरएस घोल की सही विधि से तैयारी एवं बच्चों में दस्त रोग के प्रबंधन को प्रस्तुत किया गया।
इस शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बाल रोग विभाग के पीजी छात्र एवं इंटर्न्स ने भाग लिया और आमजन को ओआरएस के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सी.एम. रेड्डी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग), श्वेता आनंद (प्रोफेसर, बाल रोग विभाग) एवं अंकिता मराठे (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु चिकित्सा निदेशक ए.के. चौधरी एवं चिकित्सा अधीक्षक सरला मेनन की विशेष उपस्थिति रही। यह जागरूकता अभियान बाल स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने एवं जनमानस में सरल उपचार विधियों की जानकारी प्रसारित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।
#एलएन_मेडिकल_कॉलेज #बाल_स्वास्थ्य #जनजागरूकता #जेके_अस्पताल #बच्चों_की_देखभाल #स्वास्थ्य_शिक्षा