सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भोपाल के लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अत्याधुनिक इकोकार्डियोग्राफी अल्ट्रासाउंड सिस्टम का लोकार्पण किया और रजत जयंती वर्ष का विशेष लोगो भी जारी किया। संस्थान में आयोजित डॉक्टर्स डे समारोह में सांसद ने बीएमएचआरसी के समर्पित चिकित्सकों को सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने आचार्य चरक और आचार्य सुश्रुत के चित्रों का अनावरण कर भारतीय आयुर्विज्ञान परंपरा को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने बीएमएचआरसी को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे लोकसभा में आवाज़ उठाएंगे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध करेंगे। उन्होंने अस्पताल में जनरल मेडिसिन विभाग शुरू करने की आवश्यकता भी बताई। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि बीएमएचआरसी ने 25 वर्षों में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा दी है और वर्तमान में 183 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

श्री शर्मा द्वारा लोकार्पित इकोकार्डियोग्राफी मशीन हृदय रोग कीशुरुआती पहचान में अत्यंत सहायक है।

यह मशीन उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग प्रदान करती है और हृदय की कार्यप्रणाली को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करती है। इससे कीमोथेरेपी जैसे इलाज से हृदय पर प्रभाव की निगरानी भी की जा सकेगी। यह आयोजन बीएमएचआरसी की सेवा प्रतिबद्धता और तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा।

#बीएमएचआरसी #डॉक्टर्स_डे #रजत_जयंती #स्वास्थ्य_उपलब्धियाँ #भोपाल_समारोह #चिकित्सा_सेवा