सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाबी सिंगर हनी सिंह और करन औजला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब महिला आयोग ने दोनों सिंगरों के हाल ही में रिलीज़ हुए गानों में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग पाए जाने पर संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियर’ और करन औजला के गाने ‘एमएम गबरू’ का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों गानों में महिलाओं के लिए अशोभनीय और अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। यह महिलाओं की गरिमा और समाज में उनकी स्थिति को ठेस पहुंचाता है।
महिला आयोग ने पंजाब पुलिस से 11 अगस्त तक इस पूरे मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही दोनों सिंगरों को 11 अगस्त की सुबह 11 बजे आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।
राज लाली गिल ने कहा कि ऐसे गानों को बैन कराया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंगर्स समाज के रोल मॉडल होते हैं, लेकिन जब वे महिलाओं के प्रति गालियां और भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हैं तो यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। दोनों सिंगर इस समय विदेश में हैं, लेकिन उन्हें भारत बुलाया जा रहा है।
#हनीसिंह #करनऔजला #महिलाआयोग #आपत्तिजनकगाने #पंजाबीम्यूजिक