सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल में बुधवार को वर्ल्ड इमरजेंसी डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम में जीवन रक्षक मोबाइल ऐप ‘कोड इमरजेंसी’ का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक अजय सिंह द्वारा किया गया। यह ऐप ‘वन स्टेट वन हेल्थ वन इमरजेंसी’ नीति पर आधारित है, जिसका शुभारंभ वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया गया था।

यह ऐप आम नागरिकों और स्वास्थ्य कर्मियों दोनों के लिए उपयोगी है। यह हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं में उपलब्ध है और एक बार डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट के भी कार्य करता है। इसमें ऑडियो-विज़ुअल गाइड के माध्यम से CPR देने के निर्देश शामिल हैं, जो सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त हैं। ऐप में एक ड्रॉपडाउन मेनू भी है, जो विभिन्न आपात स्थितियों और बीमारियों की जानकारी देता है।
प्रो. अजय सिंह ने मीडिया से आग्रह किया कि इस ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। इस ऐप के निर्माण में शहताज खान, श्रुति दुबे और भूपेश्वरी पटेल की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के लिए CPR और फर्स्ट एड का प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जिससे वे आपातकालीन स्थितियों में मददगार सिद्ध हो सकें।
#एम्सभोपाल #कोडइमरजेंसीऐप #वर्ल्डइमरजेंसीडे #सीपीआरप्रशिक्षण #फर्स्टएड #स्वास्थ्यऐप #आपातकालसेवा #वनस्टेटवनहेल्थ