सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एल एन मेडिकल कॉलेज के जे के हास्पिटल में छतरपुर से आई मरीज की एक आँख की रोशनी चली गई थी तथा दूसरी आँख में भी रोशनी कम होती जा रही थी। जांचों में पता चला कि उनके ब्रेन में एक ट्यूमर है जो आंखों की दोनों नसों के बीच है । कई अस्पतालों में दिखाने के बावजूद ऑपरेशन कही भी संभव नहीं हो पा रहा था। बड़ी आस से यह मरीज भोपाल में जे के अस्पताल आए जहां न्यूरोसर्जन डॉ संदेश ने ऑपरेशन की सलाह दी ।
माइक्रोस्कोप के द्वारा की गई इस जटिलतम ब्रेन सर्जरी में आंखों की नसों के बीच से बड़ी ही बारीकी से ट्यूमर निकाला गया । 4 घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ है तथा आंखों की रोशनी में भी सुधार हुआ है। इस ऑपरेशन को डॉ संदेश खंडेलवाल द्वारा किया गया तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ के के त्रिपाठी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा । टीम में डॉ सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ चंद्रकांता वर्मा तथा ओटी स्टाफ विजय का सहयोग रहा ।
#ब्रेनट्यूमर #सर्जरी #एलएनमेडिकलकॉलेज #भोपाल #जेकेअस्पताल #चिकित्सा #न्यूरोसर्जरी #स्वास्थ्य