सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएन मेडिकल कॉलेज के जे के हास्पिटल में एक पिंट रक्त की कीमत एक गैलन सोने से भी ज़्यादा होती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, 12 एमपी एनसीसी बटालियन, भोपाल द्वारा अपने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। यह जेके अस्पताल और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। वरिष्ठ बालक और बालिका कैडेटों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर सेवा की भावना को बढ़ावा दिया।
12 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितिन भंवर ने इस सामाजिक सेवा कार्य की सराहना की और रक्तदाता कैडेटों को डोनर कार्ड, प्रमाण पत्र, रक्तदाता बैज, उपहार और उच्च पौष्टिक जलपान प्रदान करके सम्मानित किया।
बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी मेजर नवनीत गुरुंग, एनसीसी अधिकारी कैप्टन पीयूष नेमा और अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने कैडेटों को इस गतिविधि के लिए प्रोत्साहित किया।

#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #एनसीसी #रक्तदान #समाजसेवा #भोपाल