सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जिनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा चलाए गए सेवा पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत दिनांक 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे रक्तदान शिविरों में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के रेड रिबन क्लब एनएसएस छात्र – छात्राओं ने राज भवन एवं एम्स अस्पताल भोपाल में रक्तदान किया ।
परिसर निदेशक रामाकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकरण डॉ.राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में छात्र भूपेन्द्र कुमारिया,पुष्पकांत सिंह धरुआ,अंकिता चांद बारीक,स्वेता कुमारी, मोनालिसा पाणी, सहित सहायक आचार्य ललित मोहन पंतोला रक्तदान किया। उक्त कार्यक्रम में परिसर के सहायक आचार्य योग डॉ.प्रवेश जाटव का विशेष सहयोग रहा।
#सेवापखवाड़ा #केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #रक्तदान #एनएसएस #भोपाल