सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी लाभ हुआ है।“ यह बात भोपाल की महापौर मालती राय ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के नौंवे दिन बीएमएचआरसी के सभागार में अपने संबोधन में कहीं। महापौर राय ने बीएमएचआरसी परिसर में पौधारोपण किया और ब्रेस्ट कैंसर क्लीनिक का लोकार्पण किया। उन्होंने फिजियोथैरेपी विभाग में महिलाओं में कमर दर्द एवं मूत्र असंयम के जागरूकता कार्यक्रम का अवलोकन भी किया। महापौर ने संबोधन में कहा कि बीएमएचआरसी ने सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान को महज शासन का आदेश न मानते हुए सराहनीय कार्यक्रम किए हैं।


उन्होंने कहा कि नारी अपने पारीवारिक दायित्व के साथ सभी जिम्मेदारियां निभाती हैं। देश की आधी आबादी स्वस्थ होगी तो सभी परिवार सशक्त होंगे। इससे वर्ष 2047 तक देश अग्रणी आत्मनिर्भर भारत के रूप में निकलकर सामने आएगा। बीएमएचआरसी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा टीबी,सिकल सेल एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर, एवं ओरल कैंसर उन्मूलन पर कार्य जारी है। हम स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ परिवार के लिए अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वृहद स्तर पर कार्यक्रम कर रहे हैं। हमारे सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पखवाड़े में महिलाओं एवं किशारियों के लिए विशेष जांच एवं परामर्श शिविर के साथ इलाज किया जा रहा है।


स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया किशोरी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जारी सेवा पखवाड़े के नौंवे दिन बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केन्द्रों पर किशोरी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस मनाया गया। किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बताने के साथ अनीमिया मुक्त भारत हीमोग्लोबिन जांच शिविर भी आयोजित किए गये। इस अवसर पर किशोरियों को उचित पोषण की जानकारी के साथ आयरन की गोलियां वितरित की गईं। बीएमएचआरसी अस्पताल परिसर में स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर एवं सर्विकल कैंसर जागरूकता अभियान के तहत विशेष ओपीडी की व्यवस्था की गई। महिलाओं में कमर दर्द और मूत्र असंयम के लिए जागरूकता और व्यायाम,नेत्र रोग शिविर, महिलाओं के लिए निःशुल्क दर्द निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

#बीएमएचआरसी #स्वास्थ्यसेवाएं #महापौरमालतीराय #भोपाल #सकारात्मकबदलाव