सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल में सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत हुई। मप्र सरकार में खेल, युवा एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी के मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत पोषण आहार वितरित किया। सिकल सेल से पीड़ित बच्चियों को स्टेशनरी किट वितरित किया और वंचित वर्ग की महिलाओं को औषधि किट वितरित किए।

साथ ही श्री सारंग से स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 7 में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का भी अवलोकन किया और फिजियोथैरेपी की नवनिर्मित इकाई का लोकार्पण किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री सारंग ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बने असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने के लिए हर उम्र की महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत बीएमएचआरसी में महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही फिजियोथैरेपी की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान महिलाओं के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। बीएमएचआरसी ने बीते दो वर्षों से महिला स्वास्थ्य केंद्रित कई कार्यक्रम किए हैं। डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों से मुख्य अस्पताल तक लाने के लिए ई-बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री सारंग ने व्यवस्थित रूप से अभियान शुरू करने पर बीएमएचआरसी स्टाफ को बधाई दी। साथ ही बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव द्वारा किए जा रहे नवाचार व स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा। मंत्री सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला और सिकल सेल मरीजों के लिए प्रदेश में हुए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। मंत्री श्री सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता से स्वास्थ्य सुधार के विजन के बारे बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बीएमएचआरसी का दायित्व काफी अहम है।

पखवाड़े के दूसरे दिन जागरूकता, जांच व परामर्श रहेगा जारी: सांसद आलोक शर्मा टीबी के मरीजों को पोषण आहार वितरित करने के लिए तैयार किए पोहण आहार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ब्लड बैंक में सिकल सेल के पीड़ित बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित करेंगे। इसके अलावा बीएमएचआरसी के डॉक्टर व कर्मचारी स्कूलों में जाकर छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में हाइपरटेंशन जांच शिविर लगाए जाएंगे।
#बीएमएचआरसी #स्वस्थनारी #सशक्तपरिवार #महिलासशक्तिकरण #स्वास्थ्यअभियान