सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 25 सितंबर 2025 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हिंदी भवन, भोपाल में फार्मेसी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी मुख्य अतिथि रहे, जबकि संघ के प्रांताध्यक्ष एस. बी. सिंह ने अध्यक्षता की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान संघ का वार्षिक कैलेंडर विधायक सबनानी द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संदेश में कहा कि फार्मासिस्ट मानवता की सेवा में निरंतर कार्यरत हैं और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर जनस्वास्थ्य की रक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दिवस का आयोजन बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को बढ़ावा देगा।


उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि फार्मासिस्ट की सेवा भावना और समर्पण से ही गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता और प्रभावी उपचार संभव हो पाता है। वहीं, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि फार्मासिस्ट लगातार शोध कर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं और भविष्य में भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस दौरान संघ के प्रांतीय सचिव सुनील सिंह ने प्रदेश में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों की पूर्ति की मांग उठाई। इस पर विधायक भगवानदास सबनानी ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से सैकड़ों फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। प्रमुख प्रतिनिधियों में कमलेश सिंह, अजीज खान, आई.पी. मिश्रा, संजय सिंह परिहार, जय सिंह पटेल, आकांक्षा शुक्ला, गणेश मेहरा, सर्लैश राजपूत, विनोद कामदे, बी.के. त्रिपाठी, रविंद्र सिंह और लवेश शामिल थे। समारोह का संचालन शरद मेश्राम ने किया और आभार प्रदर्शन प्रांतीय सचिव सुनील सिंह ने किया।

#विश्वफार्मासिस्टदिवस #फार्मेसीमहोत्सव #भोपाल #स्वास्थ्यजागरूकता #नशामुक्तभारत