सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ट्रिपल आई टी भोपाल में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान लगातार उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत हुई, जब संस्थान के सभी प्राध्यापकगण और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संकल्प लिया। इस संकल्प में उन्होंने यह प्रतिज्ञा की कि – वे स्वयं स्वच्छ रहेंगे, समाज को स्वच्छ रखने का संदेश फैलाएँगे और अपने देश भारत को गंदगी से मुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। इसके बाद संस्थान के परिसर में एक विशाल सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राएँ और प्राध्यापकगण पूरे जोश और ऊर्जा के साथ झाड़ू, दस्ताने और कचरा बैग लेकर मैदान में उतरे। कॉलेज का हर कोना गूंज उठा जब सभी ने मिलकर स्वच्छता के लिए अपनी भागीदारी निभाई। यह दृश्य मानो एक आंदोलन की तरह प्रतीत हो रहा था, जहाँ हर हाथ में झाड़ू और हर मन में स्वच्छ भारत का जज़्बा था।

अभियान का अगला चरण शाहपुरा झील पर संपन्न हुआ। यहाँ नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव और पवन कुमार के मार्गदर्शन में प्राध्यापकगण और विद्यार्थी भारी संख्या में एकत्र हुए। विशेष रूप से डॉ आशीष परिहार, निखिल सिंह, सुनील कुमार, दीप चंद्र जोशी, डॉ अभिनव सिंह परिहार, डॉ रजनीश चौरसिया, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, परिधि आठे,द पल्लवी आते विशेष रूप से उपस्थित थे। तालाब किनारे सफाई का यह आयोजन एक जनांदोलन का रूप ले चुका था।

छात्रों के उत्साह, शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी और अधिकारियों के नेतृत्व ने पूरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। तालाब क्षेत्र घंटों तक “स्वच्छता ही सेवा है” के नारों से गूंजता रहा और हर कोई इस पवित्र कार्य में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रहा था।
संस्थान का यह अभियान यहीं नहीं रुकने वाला है। आगामी स्वच्छता मित्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन सभी साथियों को सम्मान दिया जाएगा, जो प्रतिदिन समाज और देश को स्वच्छ बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। इस प्रकार ट्रिपल आई टी भोपाल का “स्वच्छता ही सेवा” अभियान न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे भोपाल शहर के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।
#स्वच्छताहीसेवा #देशभक्ति #जनसेवा #भोपाल #ट्रिपलआईटी