सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शुजालपुर स्थित माँ शारदा सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, एसजीएसआईटीएस संस्थान द्वारा युवाओं को रोज़गारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ किए गए “रिश्ता (रिश्ता: संरेखण के साथ समग्र प्रशिक्षण का समर्थन करने वाले भर्ती उद्योग)” योजना के पोस्टर का विमोचन किया।
यह योजना न केवल युवाओं के कौशल को निखारने का माध्यम है, बल्कि प्रदेश एवं देश की अवसंरचना विकास यात्रा में उनके योगदान को सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। यह योजना, इंडस्ट्री रेडी मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर एसजीएसआईटीएस इंदौर के निदेशक नितेश पुरोहित, आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर संतोष विश्वकर्मा, होलकर साइंस कॉलेज इंदौर के एचओडी प्रदीप शर्मा, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर के प्राचार्य राजेश शर्मा, माँ शारदा सांदीपनि विद्यालय शुजालपुर के प्राचार्य रजनीश त्रिवेदी एवं शिवपाल मेवाड़ा सहित विभिन्न प्रशिक्षक, शिक्षकगण, विद्यार्थी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
#एसजीएसआईटीएस, #रिश्तायोजना, #शुजालपुर, #कौशलविकास, #रोजगार