सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से गोद ग्राम तिलेंडी के शासकीय हाई स्कूल परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।


एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘प्रकृति के दुश्मन तीन – पाउच, पन्नी, पॉलिथीन’, ‘अपना कचरा आप उठाएं, घर-बाहर को साफ बनाएं’ तथा ‘हम बदलेंगे, जग बदलेगा’ जैसे नारों के साथ परिसर की सफाई की। इसके साथ ही फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दवाईयों के सही सेवन और उनके दुष्प्रभावों से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की प्रिंसिपल दुर्गा पांडे, चिकित्सा शिक्षा संकाय के डीन डॉ. सीपी मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी गब्बर सिंह और शाला की प्राचार्य श्रीमती कमलेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल, साबुन और अन्य सामग्री वितरित की गई और उन्हें स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. सीपी मिश्रा ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है और हर युवा को इसमें अवश्य भाग लेना चाहिए। डॉ. दुर्गा पांडे ने फार्मासिस्ट दिवस को लोगों में दवाईयों के प्रति सही जानकारी और सम्मान का भाव बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम अधिकारी गब्बर सिंह ने एनएसएस की स्थापना (24 सितंबर 1969) और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

शाला की प्राचार्य कमलेश मिश्रा ने विश्वविद्यालय और फार्मेसी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से विद्यार्थियों को जोड़ना निश्चित ही सकारात्मक कदम है। कार्यक्रम की सफलता में स्वयंसेवक दानिश खान, कुणाल सिंह, ज्योति कुमारी, आदर्श राज, इंशा, शुमायला, रुनझुन और अनिमेष ने मुख्य भूमिका निभाई। यह आयोजन विद्यार्थियों को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करने वाला साबित हुआ।

#स्वच्छता #फार्मासिस्टजागरूकता #एनएसएस #रबीन्द्रनाथटैगोरविश्वविद्यालय #समाजसेवा