सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एल एन सी टी युनिवर्सिटी की छात्राओं ने महिला थाना का भ्रमण किया। महिला थाना विजिट का नेतृत्व प्रो. मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) ने किया।इस दौरान विश्वविधालय के अध्यापकों सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विजिट के दौरान छात्राओं ने महिला थाना की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महिलाओं से संबंधित अपराध की शिकायत का निपटान, अन्वेषण, गिरफ्तारी, सुलह सहित अन्य विधिक कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की। विजिट का समापन प्रो. मुकेश कुमार साहू द्वारा अंजना यादव (टी. आई.,महिला थाना, जहांगीराबाद,) को स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋचा सिंह एवं दुर्गेन्द्र सिंह का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) वी.सी. एवं रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी |

#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #महिलाथाना #शैक्षिकभ्रमण #कानूनीशिक्षा #महिलासुरक्षा