सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल आर मुरुगन भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शारदा मंदिर में आयोजित बथुकम्मा उत्सव में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने सभी को बथुकम्मा उत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा कि फूलों के उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला यह त्यौहार देश और दुनिया के महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा दे रही है. इसी के अंतर्गत विभिन्न भाषाई संगम अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जा रहे हैं. काशी में आयोजित होनेवाला तमिल संगम इसका एक उदाहरण है.

डॉ मुरुगन ने परिसर में स्थित मां शारदा मंदिर में पूजा अर्चना की. कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय, विधायकगण भगवान दास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, श्री विष्णु खत्री, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पी नरहरि सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई |

#बथुकम्मा #डॉएलआरमुरुगन #भोपाल #उत्सव #संस्कृति