सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 के अंतर्गत आज रविवार को छोला विश्राम घाट में सफाई अभियान आयोजित किया गया। पितृपक्ष के अंतिम दिन छोला विश्राम घाट में बीएमएचआरसी की टीम ने “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना के साथ श्रमदान कर पितरों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी। भारत सरकार और संस्थान के मुख्यालय आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के अनुरूप यह अभियान 31 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन चलाया जाएगा। इसके तहत भोपाल शहर के विभिन्न विश्राम घाटों, कब्रिस्तानों में सफाई की जाएगी।


इस अवसर पर संस्थान की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि – “स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत संकल्प है। बीएमएचआरसी परिवार न केवल अस्पताल परिसर में बल्कि समाज के महत्वपूर्ण स्थलों पर भी स्वच्छता को बढ़ावा देकर सामुदायिक जिम्मेदारी निभा रहा है।”
इस कार्यक्रम में बीएमएचआरसी की टीम ने वरिष्ठ प्रबंधक देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और स्वच्छता नोडल अधिकारी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में भाग लिया। लगभग 20 सफाई मित्रों के साथ अधिकारीगण विनीत शर्मा, इंदर सिंह, भुवन राणा और सुरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। विश्राम घाट समिति के अध्यक्ष दीपक मेहता और घाट सहयोगी सतीश धौलपूरे ने बीएमएचआरसी प्रबंधन एवं टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

#बीएमएचआरसी #स्वच्छताअभियान #छोलाविश्रामघाट #स्वच्छभारत #सफाईअभियान