सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बीएमएचआरसी में मेंटर-मेंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरअसल, बीएमएचआरसी में अध्ययन प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की समस्याओं के निवारण के लिए बीएमएचआरसी ने एक मेंटर- मेंटी कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत संस्थान के विभिन्न विभागों में एमडी, एमएस, डीएम या एमसीएच कर रहे हर विद्यार्थी के लिए एक फैकल्टी को उनका मेंटर बनाया गया है। नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए भी अलग—अलग टीचर्स को मेंटर बनाया गया है।

संस्थान की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने सभागार में उपस्थित सभी मेंटी-मेंटर्स को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षक तो बहुत होते हैं, लेकिन मेंटर कम होते हैं। मेंटर वह व्यक्ति है, जो अपने मेंटी के अच्छे स्वरूप को खोजकर बताए और अपने मेंटी के सकारात्मक व्यक्तित्व को बाहर लाये। मेंटी की धारणा को समझते हुए सही राह पर चलने के लिए प्रशिक्षित करे। ऐसे में मेंटर-मेंटी दोनों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखना चाहिए। एक आपसी समझ विकसित होना चाहिए। पद की गरिमा का मान रखते हुए जूनियर को चाहिए कि अपने सीनियर का सम्मान करें। वहीं जूनियर को यदि कोई दिक्कत आए तो वह स्वयं निदान खोजने के स्थान पर अपने सीनियर से उस संबंध में चर्चा करे।
आगे डॉ मनीषा ने कहा कि आज के परिवेश के विद्यार्थी भाग्यशाली हैं कि उनके लिए मेंटर उपलब्ध हैं। पहले के समय में मेंटर नहीं होते थे। एक मेंटर वही है, जो दिग्दर्शक-मार्गदर्शक की भूमिका में अपने मेंटी को भविष्य में आगे बढ्ने के लिए प्रेरित करे।
गौरतलब है कि संस्थान में एनेस्थीशियोलॉजी, आॅप्थेलमोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी समेत कई विभागों में पीजी व सुपरस्पेशियलिटी कोर्स संचालित हो रहे हैं। साथ ही नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज में भी कोर्स संचालित हो रहे हैं। इन कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को भावनात्मक सपोर्ट देने व उनके घर जैसा माहौल प्रदान करने के लिए मेंटर—मेंटी कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्टूडेंट्स अपनी किसी भी तरह की परेशानी को अपने मेंटर को बता सकते हैं और उनसे सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर संस्थान की डीन (एकेडमिक) डॉ सुरभि सहाय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में बहुत चुनौतियां होती हैं। एक मेंटर के सहयोग और पथ-प्रदर्शन से मेंटी की बहुत सारी समस्याओं का निदान किया जा सकता है। मेंटर-मेंटी प्रोग्राम एक व्यवस्थित प्रणाली है जिसमें एक अनुभवी व्यक्ति (मेंटर) किसी कम अनुभवी व्यक्ति (मेंटी) को मार्गदर्शन, सलाह और समर्थन प्रदान करता है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेंटी के शैक्षणिक, व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास में मदद करना है, और साथ ही मेंटर और मेंटी के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करना है. मेंटरशिप में शैक्षणिक मामलों से लेकर करियर योजना, व्यक्तिगत समस्याओं और रोजगार क्षमता में सुधार तक कई पहलुओं पर मार्गदर्शन शामिल हो सकता है |
#बीएमएचआरसी #मेंटरमेंटीकार्यक्रम #भोपाल #शिक्षा #छात्रविकास