सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेक द्वारा ए+ ग्रेड प्राप्त श्री सत्य साईं महिला महाविद्यालय , भोपाल में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसाइटी मध्य प्रदेश शाखा के यूथ कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार चौबे टीम के नेतृत्व में महाविद्यालय की छात्राओं हेतु अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

श्री एस. के .शर्मा द्वारा छात्राओं को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन ( सीपीआर )प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के डेमो के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर सत्येंद्र बघेल जूनियर रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर द्वारा व्यसन मुक्ति पर व्याख्यान दिया गया एवं छात्राओं को नशा मुक्ति तथा व्यसन मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।

छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई एवं जीवन रक्षा के लिए इनका महत्व समझाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह, दिनेश आर्य जूनियर रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे। महाविद्यालय के स्टॉफ के सदस्य एवं 100 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । कार्यक्रम ,प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा आयोजन महाविद्यालय की यूथ रेडक्रास स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी.मालती जोशी एवं आराधना अर्गल के नेतृत्व में किया गया।
#CPRप्रशिक्षण #सत्यसाईंमहिलाकॉलेज #रेडक्रॉस #भोपाल