सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान के रजत जयंती सभागार में, आयुष विभाग द्वारा स्थापित “पं.उद्धव दास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान समारोह” में सहभागिता कर विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया।


समारोह में वर्ष 2022 के लिए निदेशक उमाशंकर निगम एवं वर्ष 2023 के लिए संयुक्त रूप से डॉ संजय लाले और शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर को पुरस्कार प्रदान किया।


इस अवसर पर भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल नगर निगम की लोकप्रिय महापौर मालती राय , आयुक्त आयुष संजय मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल दास मेहता एवं संस्थान के प्राचार्य उमेश शुक्ला सहित संस्थान के प्राध्यापक,विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

#आयुर्वेद #सेवासम्मान #आयुषविभाग #उद्धवदासमेहतासम्मान #भोपालसमारोह #आयुर्वेदिकपुरस्कार #आयुर्वेदगौरव