सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान लगातार अकादमिक उत्कृष्टता और शोध कार्यों को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में डेंटल विभाग के डॉ. अंशुल राय और उनकी टीम द्वारा किया गया शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चित हुआ। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित एक वैश्विक सम्मेलन में ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस पर आधारित अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसमें 80 देशों के 2000 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।
यह अध्ययन उन मरीजों पर केंद्रित था जो लंबे समय से तंबाकू व सुपारी जैसे पदार्थों का सेवन कर रहे थे। 105 रोगियों पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया कि तंबाकू मिश्रित पाउच उत्पादों के सेवन से ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस होने की आशंका अधिक होती है। इनमें से 8 मरीजों को आगे चलकर मुँह का कैंसर भी हो गया। शोध में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी इस बीमारी से प्रभावित हैं।
निदेशक राय की टीम ने अलग-अलग आयु वर्ग के लिए सर्जिकल और फिजियोथेरेपी प्रोटोकॉल तैयार किए, जिससे इलाज में बेहतर परिणाम मिले। उन्हें इस कार्य के लिए मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से एक पेटेंट और 4 कॉपीराइट भी प्राप्त हुए हैं।
निदेशक अजय सिंह ने इस शोध को चिकित्सा और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया और डॉ. राय की टीम के प्रयासों की सराहना की।
#तंबाकू #एम्सभोपाल #डॉराय #सिंगापुररिसर्च #ओएसएफरिसर्च #स्वास्थ्यजागरूकता #गुटखानुकसान