सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नाको तथा म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रायोजन में दिए गये दिशा निर्देशों के तहत् म. प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग रासेयो प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ एवं मुक्त इकाई रासेयो द्वारा बीएसएसएस महाविद्यालय भोपाल की सुगठन व्यवस्था में महाविद्यालयों में संचालित रैंड रिबन क्लबों एवं अन्य युवाओं की सहभागिता से महिला एवं पुरूष श्रेणी के विश्वविद्यालय जिला स्तर पर 05 किमी ” रेड रन यूथ अगेन्स्ट एच आई वी/एड्स” का आयोजन एवं जागरूकता पहल के साथ पुरस्कार वितरण समारोह ज्ञान विज्ञान भवन भोपाल के मुक्ताकाश में सम्पन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में एड्स और एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में इस विषय पर सकारात्मक सोच का निर्माण करना है। इस आयोजन में भाग लेकर युवा शक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश देगी और एक मजबूत समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगी।


रैड रन में निदेशक प्रभाकर तिवारी, जोइंट डायरैक्टर नेशनल हैल्थ मिशन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक अशोक कुमार श्रोती उप कार्यकम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार अग्निहोत्री राज्य एनएसएस अधिकारी, सविता ठाकुर जोइंट डायरैक्टर आई ई सी म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति, निदेशक अनन्त कुमार सक्सेना कार्यक्रम समन्वयक रासेयो, एवं राहुल सिंह परिहार कार्यक्रम अधिकारी तथा डी बी सिंह कार्यक्रम अधिकारी बीएसएसएस उपस्थित थे । रेड रन को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 05 किमी रेड रन ज्ञान विज्ञान भवन के मुक्ताकाश से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय परिसर में भ्रमण करते हुए अतिथि ग्रह से वापस रोड से आकर ज्ञान विज्ञान भवन पर ही समाप्त हुई, इसमें 250 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की । इसमें बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आध्या सिंह यूआई टी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, द्वितीय स्थान वैभवी ज्योति टी आई टी भोपाल एवं तृतीय स्थान आशा बरकड़े नूतन महाविद्यालय भोपाल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान गोलू कटारिया सेंट मैरी महाविद्यालय विदिशा, द्वितीय स्थान मोनम चंद्रवंशी केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल, एवं तृतीय स्थान अमन मेवाड़ा सिस्टैक रातीबढ़ ने प्राप्त किया। इसमें प्रत्येक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः ₹7,000, ₹5,000, ₹3,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसी के साथ दोनों ही वर्ग में 07-07 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये ।


अपने संबोधन में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के साहस व समाज सेवा के लिए उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और उसके जनजागरूकता संदेश समाज तक पुहुचाने का आह्वान किया। अब यह विजेता प्रतिभागी दिनांक 12 अक्तूबर 2025 को आयोजित राज्य रेड रन में सहभागिता करेंगे । कार्यक्रम की संकल्पना राहुल सिंह परिहार ने प्रस्तुत की। आभार डी बी सिंह कार्यक्रम अधिकारी ने माना ।

#रेड_रन #एचआईवी_जागरूकता #एड्स_जागरूकता #युवा_शक्ति #स्वास्थ्य