सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विद्यापीठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में 7 दिन लगातार फार्माकोविजिलिअन्स सप्ताह के आयोजन के समापन के साथ वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के उपलक्ष में भव्य समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यापीठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की प्राचार्या डॉक्टर रूपल दुबे ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया । डॉक्टर रूपल ने अपने उद्बोधन में बताया कि हेल्थ केयर सिस्टम में फार्मासिस्ट रीड की हड्डी का काम करते हैं, जैसा कि सभी को पता है कोविद 19 के समय में फार्मासिस्ट ने फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर काम किया, धीरे-धीरे हमारे देश में फार्मासिस्ट की भूमिका नए-नए रूप ले रही है I प्राचार्या महोदया ने अपने विद्यार्थियों से कहा की वे अपने प्रोफेशन की ताकत को पहचाने और अपने आपको को विभिन्न भूमिकाओं में चिकित्सा जगत में स्थापित करें ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई जिसमें फार्मेसी के कोर्स के महत्व को बताया गया, एक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई जिसमें कोविद के समय फार्मासिस्ट ने जो अपनी अहम भूमिका निभाई थी उसको चरितार्थ किया गया छात्रों ने एकल गायन एवं भाषण की भी प्रस्तुत दी । फार्माकोविजिलिअन्स सप्ताह के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं (पोस्टर मेकिंग, रील मेकिंग, क्विज, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता) के विजेताओं को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के प्रोग्राम में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । विध्य्पीथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थीयो ने वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे की थीम के केक की कटिंग की विद्यापीठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के डॉक्टर राजीव आर्या ने विद्यार्थियों को ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया और अंत में डिप्लोमा प्रिंसिपल श्रीमान कैलाश साहू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।
#वर्ल्डफार्मासिस्टडे #PharmacistDay #विद्यापीठइंस्टिट्यूट #PharmacyEvent