सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में स्वच्छता पखवाड़ा (स्वच्छता ही सेवा) के अंतर्गत एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय था – “स्वच्छता मेरी जिम्मेदारी।


इस प्रतियोगिता में भोपाल के विभिन्न विद्यालयों से 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता का महत्व एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रस्तुत चित्रों में स्वच्छ भारत अभियान, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त समाज एवं हरित भविष्य जैसे संदेश उभरे।

#स्वच्छता #भोपाल #पेंटिंगप्रतियोगिता #आंचलिकविज्ञानकेन्द्र #स्वच्छताहीसेवा