सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा ,हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत राखी निर्माण एवम नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया आगमी दिनों में 11 अगस्त को इसी विषय पर फेस पेंटिंग एवम पोस्टर मेकिंग। प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,12 अगस्त को रंगोली एवम 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा |

साथ ही 15 अगस्त को सेल्फी विथ तिरंगा का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन परिसर निदेशक प्रो.रामाकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं खेल विवेक कुमार सिंह सहित मंजू सिंह, ए पवन कुमार, प्रो.अर्चना दुबे, प्रो. सुबोध शर्मा,प्रो.सोमनाथ साहु डॉ संगीता गुंदेचा, के साथ ही एनएसएस स्वयंसेवक अन्वेष कुमार,आशुतोष मिश्रा,नयन परसाई ,प्रह्लाद शुक्ला,अंकुर पाण्डेय,पुष्कर तिवारी, मंगेश द्विवेदी प्रवेश शुक्ल ,श्रीराम तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

#हरघरतिरंगा #स्वच्छता_अभियान #राखी #बच्चों_का_सहभाग