सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत भोपाल मेमोरियल अस्पताल में चल रहे सेवा पखवाड़े के दूसरे दिन आयोजित हुई गतिविधियों में लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र क्रमांक 7 में वंचित वर्ग की महिलाओं के लिए आयोजित एनीमिया, डायबिटीज व सवाईकल कैंसर जांच शिविर का अवलोकन किया।


इसके बाद टीबी के मरीजों को पोषण आहार वितरित करने के लए निक्षय मित्र जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखकर रवाना किया। सांसद आलोक शर्मा ने अस्पताल के ब्लड बैंक और सिकल सेल एनीमिया सेंटर का अवलोकन किया। साथ ही सिकल सेल से पीड़ित बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित किए। सांसद श्री शर्मा ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन को आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है, यह अभूतपूर्व है। उन्होंने बीएमएचआरसी द्वारा इस अभियान के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना भी की।


बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि वे बीएमएचआरसी के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि बीएमएचआरसी में आने वाले गरीब वर्ग के मरीजों व उनके परिजनों के लिए अस्पताल में जल्द ही नि:शुल्क भोजन की सुविधा शुरु की जाएगी। प्रभारी निदेशक डॉमनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि श्री आलोक शर्मा के बीएमएचआरसी में पधारने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आने वाले दिनों में महिला स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांसद श्री शर्मा ने बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 7 में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी क्लिनिक के संचालन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बीएमएचआरसी के कर्मचारियों और चिकित्सकों के अपील की कि वे स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। टीबी मरीजों को पोषण किट का हुआ वितरण: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत दूसरे दिन बीएमएचआरसी के निक्षय मित्रों ने डीआईजी बंगले क्षेत्र स्थित बस्ती में 50 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण किया। किट वितरण के दौरान चिंगारी ट्रस्ट ने सहयोग प्रदान किया। डॉट सेंटर में पंजीकृत निक्षय आईडी धारकों को यह किट वितरित की गई।
मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया जागरुक: अभियान के तहत गांधीनगर क्षेत्र स्थित क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान करीब 40 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्तन कैंसर तथा उसके स्व-परीक्षण की जानकारी दी गई तथा सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। बीएमएचआरसी के विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग के साथ सवालों के जवाब भी दिए गये। मोटोपे और आहार को लेकर हुईं जांच, दिया परामर्श :असंतुलित आहार और जीवनशैली से मोटापा एवं उससे होने वाली बीमारियों पर बीएमएचआरसी के आठों स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेषज्ञों द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं का परीक्षण कर संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली के बारे में समझाया गया। तकरीबन 450 महिलाओं ने स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर जांच करवाई व परामर्श प्राप्त किया।

#बीएमएचआरसी #स्वस्थनारीअभियान #महिलास्वास्थ्य #नारीशक्ति #स्वास्थ्यजागरूकता