सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बीएमएचआरसी (भोपल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) परिसर में एनएसयूआई के छात्रों ने नर्सिंग छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि नर्सिंग छात्रों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर भोजन और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शीघ्र समाधान’ निकाला जाए।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने ज्ञापन भी सौंपा और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान’ नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
#बीएमएचआरसी #एनएसयूआई #छात्रप्रदर्शन #भोपाल #शिक्षा #स्वास्थ्य