सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  भोपाल स्थित पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग के शिक्षकों हेतु 6 दिवसीय सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।यह कार्यक्रम, आयुष मंत्रालय भारत सरकार की आयुर्ज्ञान योजना के अंतर्गत, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा समन्वित कार्यक्रम है।


यह 6 दिवसीय सीएमई कार्यक्रम, आयुर्वेद शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण मंच है, जो पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा की डीन सुजाता क़दम, एलएन महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अमृतसर की एचओडी जसपीर कौर एवं संस्थान के प्राचार्य उमेश शुक्ला सहित संबंधित विभाग के शिक्षक एवं विषयविद उपस्थित रहे।

#भोपाल #आयुर्वेद #सीएमई #आयुषमंत्रालय #चिकित्सा