आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज (26 सितंबर) SP125 का स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल में फुली डिजिटल मीटर और BS6 फेज-2 के नए एमिशन नॉर्म्स के अनुसार OBD-2 कंप्लाइंट इंजन दिया है। बाइक ई-20 पेट्रोल पर भी दौड़ेगी।

कंपनी ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन की कीमत ₹90,567 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। HMSI मोटरसाइकिल पर 10 साल का स्पेशल वारंटी पैकेज दे रहा है। इसमें 3 साल स्टैंडर्ड के साथ 7 साल ऑप्शनल वारंटी पैकेज शामिल है।

इंडियन मार्केट के 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेग्मेंट में होंडा SP का मुकाबला हीरो ग्लेमर, हीरो सुपर स्प्लेंडर, होंडा शाइन, TVS राइडर आदि से होगा।

होंडा वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंट  कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)

फ्रंट ड्रम ब्रेक    ₹85,131

फ्रंट डिस्क ब्रेक  ₹89,131

स्पोर्ट्स एडिशन  ₹90,567

2023 होंडा SP125: पावरट्रेन

बाइक में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 10.7 BHP की पावर और 10.9 NM का टॉर्क जनरेट करता है।

इस इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। होंडा SP125 के साथ एक नया मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक पेंट स्कीम और वाइडर 100 MM रियर टायर भी दिया गया है।