आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली पुलिस ने सोमवार (9 अक्टूबर) को हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कांत मुंजाल के खिलाफ फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट यानी FIR दर्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में हीरो मोटोकॉर्प, पवन मुंजाल और तीन अन्य के खिलाफ जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
2010 से पहले के एक पुराने मामले में की गई FIR
रिपोर्ट्स के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प और पवन मुंजाल के खिलाफ यह FIR 2010 से पहले के एक पुराने मामले में की गई है। यह मामला एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा पवन मुंजाल के खिलाफ की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित नहीं है। DRI, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन-डायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) की इन्वेस्टिगेटिव आर्म है।
FIR की खबर से हीरो का शेयर 3% गिरा
FIR की खबर सामने आने से आज हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ 2,945.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर करीब 4% गिरा है। वहीं बीते छह महीने में इसमें लगभग 20% और 2023 से अब तक 9% की तेजी आई है। 1 साल में कंपनी के शेयर ने करीब 15% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।
FIR पर हीरो मोटोकॉर्प ने क्या कहा?
FIR पर भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने CNBC-TV18 को बताया कि FIR 2010 से पहले के एक पुराने मामले से संबंधित है। इस मामले का अभी चल रही किसी भी जांच और टैक्स जांच से कोई लेना-देना नहीं है।