सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हीरो मोटोकॉर्प का लॉन्चिंग इवेंट ‘हीरो वर्ल्ड 2024’ मंगलवार (23 जनवरी) को जयपुर में हुआ। कंपनी ने इवेंट में अपनी सबसे पावरफुल और फ्लैगशिप बाइक हीरो मेवरिक 440 को रिवील कर दिया है। इसके अलावा हीरो ने मीडियम रेंज में एक्सट्रीम 125R को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने कॉन्सेप्ट बाइक हीरो फॉरएवर भी पेश की, जो करिज्मा XMR का नेकेड एडिशन नजर आ रहा है।
हीरो एक्स्ट्रीम 125R की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 95,000 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं, मेवरिक की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फरवरी में मेवरिक की बुकिंग शुरू होगी, जबकि डिलीवरी अप्रैल से की जाएगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।
मेवरिक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, हार्ले डेविडसन X440, जावा 350 और होंडा CB350 जैसी बाइक्स से होगा। वहीं, हीरो एक्सट्रीम 125R अपने सेगमेंट में होंडा शाइन 125, होंडा SP125 और TVS राइडर को टक्कर देगी।
हीरो वर्ल्ड 20224 में मेवरिक 440 को पेश करते हुए कंपनी के CEO पवन मुंजाल।
हम यहां हीरो मेवरिक और एक्सट्रीम 125R के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं…
हीरो मेवरिक : डिजाइन
मेवरिक को हार्ले डेविडसन X440 के प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, लेकिन इसके लुक और डिजाइन अलग हैं। रोडस्टर स्टाइल वाली बाइक रेट्रो थीम के साथ मॉडर्न टच से लैस है। इसके फ्रंट में ट्विन H-शेप्ड DRL के साथ राउंड हेडलैंप दिया गया है। गाड़ी में ट्यूबलर स्टाइल हेंडल बार, सिंगल पीस सीट, कर्वड फ्यूल टैंक के साथ स्पोर्टी टैंक श्राउड दिए गए हैं। शार्प लुक्स वाला एग्जॉस्ट बाइक को काफी दमदार दिखाता है।
हीरो मेवरिक : हार्डवेयर और कलर ऑप्शन
मेवरिक को तीन वैरिएंट (बेस, मिड और टॉप) और 5 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आर्कटिक वाइट, फियरलेस रेड, सेलेस्टियल ब्लू, फैंटम ब्लैक और एंजिमा ब्लैक शामिल है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm है।
बाइक में कंफर्ट राइडिंग के लिए फ्रंट में 130mm ट्रैवल के साथ 43mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। राइडर के कंफर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई मोटरसाइकिल में न्यूट्रल फुटरेस्ट पोजीशन की सुविधा है। बाइक 17-इंच के व्हील पर चलती है, जबकि हार्ले में 18 और 17 इंच के व्हील का सेटअप दिया गया है। मेवरिक के मिड और टॉप वैरिएंट में डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलेंगे।